लखनऊ/देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। रीक्षा में शामिल 52 लाख छात्र नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के साथ-साथ डिजिलॉकर (results.digilocker.gov.in) पर भी देख सकते हैं. इसके अलावा ndtv.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं.  हाईस्कूल टॉपर्स की सूची में कशिश वर्मा (सीतापुर) ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं अंशिका वर्मा (बाराबंकी) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए समान अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनीं.  यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अनशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

#upboard #UPBoardResult2026 #UPBoardResult2026 #UPBoardResult #upnews,