पश्चिम बंगाल में थमा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। अब दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान डाले गए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 92.15 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी और टीएमसी ने पूरी ताकत झौंक दी. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह तक ने बीजेपी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ रैलियां कीं. वहीं टीएमसी की ओर से सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कई रैलियों को संबोधित किया.
#WestBengalAssemblyElections #WestBengal ,






