देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पूरे भारत में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी. पेट्रोल-डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपये का इजाफा किया गया है. वहीं, सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ाई गई हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब भारत के आम ग्राहकों पर भी दिखने लगा है। इसी वजह से देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। तेल कंपनियों द्वारा तीन रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि किए जाने के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी। यह बढ़ोतरी राजधानी के लाखों वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक बड़ा झटका है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद लोगों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से अब महंगाई बढ़ेगी और हर जरूरी सामान के दाम बढ़ेंगे. यह लोगों का दावा है कि पहले ही महंगाई की मार से जनता त्रस्त है और ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना उनकी मुश्किलें बढ़ा देगा. पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बार वृद्धि अप्रैल 2022 में हुई थी।
#Petroldieselpricehike #Petroldieselprice #indianews ,







