खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार हो चुका है। आरोप है कि उसने परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता का दुरुपयोग करते हुए पेपर लीक और नकल से जुड़ा एक नेटवर्क तैयार किया. सीबीआई की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी जो कि मूल रूप से लातूर का रहने वाला है. वो NTA की ओर से परीक्षा प्रक्रिया लंबे समय में चला आ रहा है, जिसके कारण उसकी पहुंच सीधे प्रश्नपत्रों तक थी. कुलकर्णी लातूर के दयानंद कॉलेज में बतौर केमेस्ट्री प्रोफेसर कार्यरत रहा था और वो अब रिटायर हो चुका है. उन पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले छात्रों को गुप्त तरीके से पेपर के सवाल और जवाब बताए। करीब 22 लाख छात्रों ने इस साल नीट-यूजी परीक्षा दी थी। लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित होगी। सीबीआई की जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क अकेले एक व्यक्ति की ओर से नहीं चलाया जा रहा था, बल्कि इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं. सबसे पहले यह मामला 7 मई को राजस्थान में सामने आया था। इसके बाद सीबीआई ने कई राज्यों में छापेमारी की और मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अहम दस्तावेज जब्त किए। इन सभी की फॉरेंसिक जांच चल रही है।

#NEETPaperLeak #NEET #Indianews #CBI,