राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को बताया 'गद्दार'
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को 'गद्दार' कहा. रायबरेली दौरे के दूसरे दिन राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.. पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर दिए इस बयान से सियासत ने जोर पकड़ लिया. राहुल गांधी ने बुधवार को रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. जहां उन्होंने कहा कि ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह की बात करेंगे, तब आपको उनके मुंह पर कहना होगा कि आपके प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन (भाजपा) गद्दार हैं, आपने हमारे देश को बेचने का काम किया है. मंच पर माइक हाथ में आते ही राहुल गांधी के तेवर काफी सख्त नजर आए. उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे किसी से डरने वाले नहीं हैं. मैं माफी नहीं मांगूंगा, फिर बोलूंगा अमित शाह और नरेंद्र मोदी गद्दार हैं, क्योंकि उन्होंने कॉन्स्टिट्यूशन पर आक्रमण किया है.
ब इस पर बीजेपी की तरफ से जो प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि राहुल गांधी का पीएम पर बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. आपने प्रधानमंत्री का भी अपमान किया. देश की जनता का भी अपमान किया है.
#RahulGandhi #PMModi #indianews,







