देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हादसा उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुआ। भवाली क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिर गई और उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 

#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,