खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है। रुबियो ने बताया कि भारत, अमेरिका के लिए महज एक दोस्त नहीं है बल्कि एक अहम रणनीतिक साझेदार में से एक है. दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन समेत दुनिया की चुनौतियों पर एक साथ काम करने के मौके बढ़ते जा रहे हैं. भारत आने से पहले लेकर रुबियो ने अपनी इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि भारत के साथ बहुत से मुद्दों पर काम करना है। वे हमारे एक महत्वपूर्ण सहयोगी और साझेदार हैं। हम उनके साथ कई अच्छे कार्य करते हैं, इसलिए यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। 
मार्को रूबियो ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा संबंधों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का भी न्योता दिया। पीएम मोदी और मार्को रुबियो के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक और रचनात्मक रही। इस दौरान दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले रूबियो शनिवार पहले कोलकाता पहुंचे फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।  रुबियो ने पीएम मोदी को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनको अमेरिका आने का स्पेशल न्योता भेजा है. इसे दोनों देशों के बीच सामान्य होते रिश्तों के तौर पर देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, ट्रंप अब तक कई बार पीएम मोदी को कॉल कर चुके हैं. अब अमेरिका बुलाने का इन्विटेशन भी भेजा है. रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अलग से एक बैठक चाहता है. रुबियो ने बताया कि भारत, अमेरिका के लिए महज एक दोस्त नहीं है बल्कि एक अहम रणनीतिक साझेदार में से एक है. दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन समेत दुनिया की चुनौतियों पर एक साथ काम करने के मौके बढ़ते जा रहे हैं.

#MarcoRubio #america #india #pmmodi #indianews,