खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  :  कर्नाटक में सीएम पद के लिए चल रही खींचतान की खबरों का कांग्रेस ने पूरी तरह से खंडन कर दिया हैं, कांग्रेस राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है.  बाकी जो भी अटकलें लगाई जा रही थी वह निराधार गलत है. उन्होंने कहा कि अटकलों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ एक विस्तृत बैठक हुई, जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक के प्रभारी महासचिव भी मौजूद थे। आज पूरी चर्चा आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक के पार्षद चुनाव पर हुई. आप जो भी अनुमान लगा रहे हैं, उसपर कोई चर्चा नहीं हुई. आज हमने बस पार्षद चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की, इसके उम्मीदवारों की जल्द घोषणा होगी. वेणुगोपाल ने कहा कि आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे महज अटकलें हैं. उनमें कोई सच्चाई नहीं है. आज हमने कर्नाटक की राज्यसभा सीटों और विधान परिषद सीटों के बारे में चर्चा की. कर्नाटक की राज्यसभा और विधान परिषद सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे अन्य राज्यों की सीटों के साथ ही की जाएगी. बस इतना ही. आज हमने यही फैसला किया है. इसके अलावा आज किसी और विषय पर चर्चा नहीं हुई.

#Congress #indianews,