आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में बनाई जगह
(स्पोर्ट्स डेस्क): धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। टॉस हरका पहले बल्लेबाजी करने आयी आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ छक्के और पांच चौके लगाए। इससे पहले विराट कोहली ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, क्रुणाल पांड्या ने भी 43 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए GT 162 रनों पर सिमट गई और बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 92 रनों से जीत लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 14 ओवरों में 140 रन था, यहां से लग रहा था कि टीम 210 तक पहुंच जाएगी लेकिन रजत पाटीदार की तूफानी पारी ने स्कोर 254 तक पहुंचा दिया. जो अब IPL इतिहास में प्लेऑफ का सबसे बड़ा टोटल बन गया है. 33 गेंदों में 93 रनों की नाबाद पारी में रजत ने 9 छक्के और 5 चौके लगाए. RCB ने आखिरी 6 ओवरों में 114 रन बनाए. आरसीबी ने इस तरह कुल पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। टीम इससे पहले, 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल में पहुंची थी। टीम ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और टीम खिताब का बचाव करने से एक कदम दूर है। गुजरात के लिए इस मैच में कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम के गेंदबाज जहां महंगे साबित हुए, वहीं बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे राहुल तेवतिया ने भले ही अर्धशतक लगाया, लेकिन टीम का अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन तेवतिया ने बनाए जो 68 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार, रासिख सलाम डार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।
#RCBvsGTQualifier #RCBvsGT #IPL #RCB #viratkohli,







