देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी  के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे . इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा की श्रद्धेय खंडूरी ने संगठन की विचारधारा और राष्ट्र प्रथम के संकल्प को सदैव अपने जीवन में आत्मसात किया। उनका अनुशासित नेतृत्व, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता तथा जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

# NitinNabin #BJP #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,