भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा आरती में हुए शामिल
ऋषिकेश/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। परमार्थ निकेतन पहुंचने पर संत समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गंगा के पावन तट पर आना एक आत्मीय अनुभूति है। ऋषिकेश और गंगा केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत पहचान हैं।
#Rishikesh #NitinNabin #BJP #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






