देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज देहरादून के प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देश व प्रदेश के खुशहाली की कामना की। नितिन नबीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास का आज तीसरा दिन हैं । मंदिर में पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत हुआ। मंदिर में पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जलाभिषेक किया। इसके बाद आरती की। आरती कर उन्होंने मंदिर का भ्रमण भी किया।
इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल , जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पूज्यनीय संतगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

#NitinNabinInUttarakhand #NitinNabin #BJP #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,