खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर उनकी पार्टी को तोड़ने और अभिषेक बनर्जी की हत्या कराने की साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोलकाता में टीएमसी नेताओं पर हमलों के विरोध में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई तो वह अपने विरोध प्रदर्शन को दिल्ली तक ले जाएंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी ने मंगलवार को कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि वह आंदोलन जारी रखेंगी. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य भर में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक गतिविधियां करने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा, 'वे हमारे कार्यकर्ताओं को बैठकें करने नहीं दे रहे हैं और हमें बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं.

#west bengal #indianews #mamtabanegi,