दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग का तांडव, 20 लोगों की मौत !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस टीम को मालवीय नगर में लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। इस भीषण आग में कम से कम 20 लोगों की मौत की खबर है. और 37 लोग घायल हैं। घायलों को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पांच मंजिला इस होटल में करीब 25 कमरे थे जिसमें 50 से ज्यादा लोग रुके थे. इसमें ज्यादातर विदेशी थे जो बाहर से इलाज कराने के लिए आए थे. जब होटल में आग लगी थी तब ज्यादातर लोग सोए हुए हुए थे.
#DelhiFire #MalviyaNagarRestaurantFire #indianews,






