भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का किया एलान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने राज्यसभा चुनाव चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों कीसूची जारी कर दी है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है. गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई, कंजारिया को टिकट दिया है. इसके अलावा पार्टी ने मध्य प्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है. वहीं मणिपुर से ए शारदी देवी को, राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और सतीश पुनिया को उम्मीदवार बनाया है. ओडिशा से देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
#bjp #BJPRajyaSabhaCandidateList,







