खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): तमिलनाडुके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं, जो आगे चलकर एक नई पार्टी का रूप लेगा। सोशल मीडिया एक्स के जरिए जनता को संबोधित करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि आज से एक नया रास्ता, एक नया आंदोलन और एक नई राजनीतिक यात्रा शुरू हो रही है।  अन्नामलाई ने यह भी कहा कि पिछले 18 महीनों में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपने मतभेद रखे, लेकिन तमिलनाडु को लेकर उनकी सोच और पार्टी नेतृत्व की सोच में तालमेल नहीं बन सका.
अन्नामलाई ने कहा कि उनका मकसद जमीन से जुड़ी, स्वच्छ और पारदर्शी राजनीति की शुरुआत करना है. उन्होंने बताया कि उनके नए राजनीतिक आंदोलन का नाम "We The Leader" होगा. इसके साथ ही "APJ Abdul Kalam Ethics in Politics" नामक संस्था के माध्यम से इस आंदोलन से जुड़ने वाले सदस्यों को राजनीतिक और नैतिक नेतृत्व की ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जब उनकी राजनीतिक पार्टी का गठन होगा, तब उसमें टर्म लिमिट लागू की जाएगी ताकि परिवारवाद और वंशवादी राजनीति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

#KAnnamalaiQuitsBJP #KAnnamalai #BJP,