देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन (रजि0) द्वारा शनिवार को गढ़ी केंट दुर्गा माता मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, निःशुल्क रक्त जाँच शिविर एवं हैल्थ कार्ड  रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया जिसमे 150 से अधिक महिलाओ ने लाभ उठाया, स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन की मुहीम मिशन हेल्थी इंडिया से लोग लगातार जुड़कर लाभान्वित हो रहे है। संस्था 1 माह में लगभग 500 से अधिक हेल्थ कार्ड बना चुकी है ।  

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी ने बताया की स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन की ये मुहीम भी चिकित्सा जगत में एक आंदोलन की भूमिका अदा करेगी। बलूनी जी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा की चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे क्रन्तिकारी कार्य चिकित्सा क्षेत्र में जीवनदान देने का काम करेंगे संस्था के सहयोगी एम्बुलेंस एसोसिएशन देहरादून के सचिव अनिल थापा जी द्वारा मिसन हेल्थी इंडिया को घर घर की मुहीम बताया और इसे पूर्ण करने का संकल्प लिया नेहा जोशी राष्ठ्रीय उपाध्यक्ष  युवा मोर्चा ने कहा की ऐसे स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से महिलाओ की समस्याओ के लिए अति आवश्यक है जिससे की जो महिलाये किसी कारणवश अपने चिकित्सक से परामर्श नहीं कर पाती है उनके स्वास्थ्य समस्याओ का निवारण का ये एक महत्वपूर्ण केंद्र है जिसे स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन कई वर्षो से निरंतर कर रही है इस मौके पर संस्था के सदयस्य मनीष नेगी ,संजीत ठाकुर राघव खोलिया सुमन बहुगुणा ,भावना अग्रवाल, रश्मि जुयाल आदि मौजूद रहे।