पीएम मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का बनाया रिकॉर्ड
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, पीएम मोदी आज केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे कर रहे हैं. बुधवार को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 4,399 दिन का हो गया, जिससे वे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस खास अवसर पर पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था. 1951-52 में भारत का पहला चुनाव जीता था और 1964 में अपने निधन तक पद पर बने रहे. हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 14 साल से ज्यादा समय तक पद पर रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बने हैं।
#ModiRecord #PMModi #NDA #PMModiNewRecord #PMModi12years,







