कैंट विधानसभा के माँ नंदा देवी मंडल के वार्ड 37 में बूथ समिति की बैठक का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : गुरुवार को देहरादून के बसंत विहार में वृंदा चौहान के निवास पर कैंट विधानसभा के माँ नंदा देवी मंडल के वार्ड 37 के बूथ संख्या 41 एवं 42 की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में सभी बूथ समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण एवं सक्रिय भागीदारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर मंडल प्रभारी रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे , क्षेत्रीय पार्षद अंकित अग्रवाल , मण्डल उपाध्यक्ष प्रेमलता बिष्ट ,बूथ अध्यक्ष सुशील नौटियाल , बूथ अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






