देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन होने से देशभर में शोक की लहर हैं, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उनके निधन की पुष्टि की। जसपाल राणा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने शोक जताया है। जसपाल का शुक्रवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे। राणा म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप के बाद भारत लौट रहे थे, लेकिन फ्लाइट में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली एयरपोर्ट से उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया और उनका निधन हृदय की बीमारी के इलाज के दौरान हुआ।  महज 18 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर दुनिया को चौंकाने वाले जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत का परचम हमेशा बुलंद रखा। राणा ने एक चैंपियन खिलाड़ी और कोच, दोनों ही रूपों में तीन दशकों से ज्यादा समय तक अपना योगदान दिया। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में कई पदक जीते और देश के सबसे सफल निशानेबाजों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई। शूटर्स की अगली पीढ़ी को तैयार करने में उनके बड़े योगदान के लिए सरकार ने उन्हें 2020 में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।

#ShooterJaspalRanapassesaway #ShooterJaspalRana,