केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): टेलीग्राम पर केंद्र सरकार ने नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते 22 जून तक अस्थायी रोक लगाने का बड़ा फैसला किया है. 21 जून को नीट यूजी की दोबारा परीक्षा होगी. इसके साथ ही 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का फीचर बंद रहेगा. एनटीए ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने निर्देश जारी कर भारत में टेलीग्राम की सेवाओं पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने को कहा है। यह फैसला परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने और नकल गिरोह को रोकने के लिए उठाया गया है. एनटीए का मानना है कि परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों, अफवाहों, फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोकने में यह फैसला मददगार साबित होगा। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
परीक्षा को लेकर केंद्र ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिसमें इंडियन एयर फोर्स के जरिए प्रश्न पत्रों को ले जाना और दोबारा परीक्षा सुरक्षित रूप से आयोजित करने में स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती शामिल है.
#NEET #TelegramBanNews #Telegram #indianews #indianews,






