राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया शुभारम्भ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने रविवार को CAR-IVRI मुक्तेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वैज्ञानिक अनुसंधान को किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण समुदायों तक पहुँचाने, विज्ञान आधारित पशुधन विकास, ग्रामीण आत्मनिर्भरता, ‘वन हेल्थ’ अवधारणा, स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण तथा AI एवं डिजिटल तकनीकों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक पशु स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि IVRI, मुक्तेश्वर अपनी वैज्ञानिक उत्कृष्टता के माध्यम से विकसित उत्तराखण्ड और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






