खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : झारखंड में दो सीटों के राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद आए परिणामों में निर्दल उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीत गए हैं. उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया था. वहीं दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा से बैजनाथ राम जीते. नतीजों की आधिकारिक घोषणा बाकी है. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा था. राज्यसभा चुनाव में नाथवानी को 28 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 19 और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को 31 मिले. साथ ही 3 वोट अवैध पाए गए. बता दें 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए 1 सदस्य को 28 मतों की जरूरत थी. एनडीए के पास 24 मत थे. हालांकि नाथवानी की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि कम से 4 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. विधानसभा में जेएमएम के 34, कांग्रेस के 16, राजद के 4, सीपीआईएमएल के 2, बीजेपी के 21, एजेएसयू 1 विधायक है. महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह परिणाम कांग्रेस और महागठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

#JMM #indianews #JharkhandRajyaSabhaResults #JharkhandRajyaSabha,