चंपत राय और अनिल मिश्रा ने सौंपा इस्तीफा, ट्रस्ट ने की इसकी पुष्टि
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उनके इस्तीफे पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है, जो कि ट्रस्ट की अगली बैठक में किया जाएगा. ट्रस्ट के बयान से ये साफ है कि अभी तक चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हुआ है, इस पर फैसला बाकी है. ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही दावा किया कि श्रद्धालुओं की चांदी की ईंटें, आभूषण आदि हिसाब के साथ सुरक्षित हैं। चढ़ावा चोरी का मामला छह जून को सामने आया था। ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को जांच के लिए गठित एसआईटी ने 23 जून को गृह विभाग को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने समेत कई अहम सिफारिशें की गई थीं।
ट्रस्ट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर परिसर से सामने आ रही अप्रिय और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से पूरा न्यास स्तब्ध, आहत और अत्यंत दुखी है. समस्त रामभक्तों और रामसेवकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. न्यास ने स्पष्ट किया है कि महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र का त्यागपत्र मिल चुका है, जिस पर ट्रस्ट आगामी 11 जुलाई को होने वाली अपनी बैठक में विचार कर अंतिम निर्णय लेगा.
#UPNews #Ayodhyanews #rammandir #ChampatRaiAnilMishraResignation,







