खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से थमे हुए आपसी संवाद को एक बार फिर शुरू करने के लिए  सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को खुली चिट्ठी लिखी गई है. इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच संरचित वार्ता, पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने और लोगों के आपसी संपर्क फिर शुरू करने की मांग है. इसके अलावा धार्मिक और सांस्कृतिक आवाजाही को बढ़ावा देने की भी अपील की गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और आरजेडी सांसद मनोज झा समेत देश के करीब 100 प्रतिष्ठित नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को एक साझा खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में दोनों पड़ोसियों के बीच शांति बहाली और औपचारिक बातचीत को तुरंत बहाल करने की वकालत की गई है। इस मुहिम में पाकिस्तान की तरफ से 56 प्रमुख हस्तियों ने खुले पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. इसमें पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काजी, नेशनल असेंबली के सदस्य इस्फनयार भंडारा और परमाणु वैज्ञानिक परवेज हूदभॉय हस्ताक्षरकर्ताओं में शामिल हैं. 

#IndiaPakistanDialogue #IndiaPakistannews ,