सहारनपुर/देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान 'स्कूल चलो अभियान 2026' के द्वितीय चरण का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के सकारात्मक परिणाम इसलिए सामने आए क्योंकि सरकार की नीयत साफ थी और शिक्षा के उन्नयन के लिए स्पष्ट नीति बनाई गई। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाने के संकल्प के साथ सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों द्वारा बनाए गये विभिन्न प्रकार के माडलों के बारे में पूछा गया। इसके बारे में बच्चों द्वारा आत्मविश्वास से सभी का उत्तर दिया गया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सरकार ने स्थिति बदलने के लिए 'ऑपरेशन कायाकल्प' शुरू किया। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में व्यापक स्तर पर आधारभूत सुविधाएं विकसित की गईं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ शाकम्भरी की पावन धरा पर स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रम का शुभारम्भ करने का अवसर महज संयोग नहीं बल्कि ईश्वरीय कृपा है। अन्नदाता किसानों के लिए, देश के अन्न के भण्डार को भरने के लिए, भीष्ण गर्मी से राहत दिलाने के लिए बारिश के रूप में माँ शाकम्भरी की विशेष कृपा बरस रही है। व्यक्ति हो, समाज हो या राष्ट्र हो इन सबकी सुदृढ आधारशिला शिक्षा है। अच्छी शिक्षा सुसभ्य, संस्कारित नागरिक बनाते हुए सही मार्ग दिखाती है। अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाजसेवी, अच्छे शिक्षक, अच्छे प्रधानाचार्य, अच्छे जनप्रतिनिधि, अच्छे अधिकारी, अच्छे उद्यमी, अच्छे इंजीनियर, अच्छे चिकित्सक, अच्छे न्यायिक अधिकारी निकलते है। शिक्षा देश के भविष्य को बनाने वाली होती है। 

#upnews #cmyogi # SaharanpurNews,