केंद्रीय हरदीर सिंह पुरी ने तेल की कीमतों में बदलाव से किया इंकार !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्रीय हरदीर सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेल की कीमतों में बदलाव से फिलहाल इंकार किया हैं, हरदीर सिंह पुरी ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें अब कम हो गई हैं, लेकिन तेल कंपनियां फिलहाल उसी कच्चे तेल को रिफाइन कर रही हैं, जिसे उन्होंने करीब दो महीने पहले महंगी कीमत पर खरीदा था. इसलिए इसका फायदा ग्राहकों तक तुरंत नहीं पहुंच सकता. पिछले चार वर्षों में पेट्रोल की कीमतों में केवल 5.58 फीसदी और डीजल की कीमतों में 6.23 फीसदी की वृद्धि हुई है। हरदीर सिंह पुरी ने कहा की अगर दो-तीन महीनों तक कच्चे तेल की कीमतें नरम रहती हैं तो हम इस बारे में सोचेंगे। अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी. मिडिल ईस्ट संकट के दौरान कई विकसित देशों में पेट्रोल की कीमतें करीब 20% और भारत के पड़ोसी देशों में 35% तक बढ़ीं. लेकिन भारत में पेट्रोल की कीमतों में केवल 5.58% की बढ़ोतरी हुई. इस दौरान देश के 1.07 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति भी बिना किसी रुकावट के जारी रही'.
#PetrolDieselPrice #PetrolDiesel #indianews,







