दिल्ली, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका लगा है, उमर खालिद और शरजील इमाम दोनों 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के  मामले में आरोपी हैं. उनकी ओर से अदालत में नियमित जमानत की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया. अपर सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत देने से इन्कार किया। खालिद और इमाम पर आतंकवाद-रोधी कानून और  भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

#DelhiRiotsConspiracyCase #indianews #Delhinews,