राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में विभिन्न आरोपों से घिरे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है. चंपत राय ने एक्स पर एक चिट्ठी पोस्ट की है. इसके साथ ही धीरज की परीक्षा वाली रामचरितमानस की चौपाई भी लिखी है. उन्होंने लिखा, 'धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी'. इस तरह उन्होंने संकेत देने की कोशिश की है कि यह उनके लिए मुश्किल वक्त है, लेकिन इससे उबरने के लिए वह धीरज रख रहे हैं. चिट्ठी में उन्होंने आगे लिखा, 'पिछले 7 जून 2026 से श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं. व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों अनर्गल आरोप लगाए गए हैं. मैंने मौन-धारण कर लिया है.'
इसके आगे चंपत राय ने भविष्य में जवाब देने की बात करते हुए लिखा, 'मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को संपन्न बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है. हालांकि यह 'परम गोपनीय' थी. आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद फैलाये जा रहे, सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूंगा. सारा सच सामने आ जाएगा.'
इस दौरान उन्होंने अपने 45 सालों के प्रचारक जीवन का भी हवाला दिया और खुद को एक खुली किताब बताया. चंपत राय ने लिखा कि मुझे अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया था. मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष का है, जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है. सभी को आदर पूर्वक नमन.'
#AyodhyaRamMandir #upnews #Ayodhya #ChampatRai,







