शोपियां ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जम्मू कश्मीर के शोपियां में चार दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर जाकिर गनी को मार गिराया हैं . सुरक्षा बलों ने 3 जुलाई को दक्षिण कश्मीर जिले के मीमंदर क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था। इस क्षेत्र में सात गांव शामिल हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस लगातार आतंकियों के खिलाफ एक्शन में है. इस ऑपरेशन में उसके साथ राष्ट्रीय राइफल्स के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे. सुरक्षाबलों ने आतंकी के शव को भी बरामद कर लिया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने आरआर और सीआरपीएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में एक लश्कर आतंकवादी को मार गिराया।" एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा संगठन के टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी के रूप में की, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ वाली जगह से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए. साथ ही, इलाके में तलाशी और सैनिटाइजेशन का काम जारी है ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई और आतंकवादी वहां छिपा न हो।
#JammuKashmirShopianEncounter,






