कैंट विधानसभा में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”- ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और त्वरित समाधान और जन-समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक परिवर्तन का उदाहरण बना है, बल्कि इससे राज्य सरकार और आम नागरिक के मध्य प्रभावी समन्वय भी बना है।

इस आयोजन के तहत शुक्रवार को देहरादून 21 कैंट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल तथा मेयर सौरभ थपलियाल उपस्थित रहे. इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बहुउद्देश्यीय शिविर में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रपत्र भरवाए गए तथा अधिक से अधिक नागरिकों को सरकार की लोकहितकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं जनहितकारी पहल के प्रति जागरूक किया गया।

इन आयोजनों की सफलता के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि अधिकारी जनता को कार्यालयों में बुलाने के बजाय स्वयं फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने प्रत्येक कैम्प में निर्णय लेने में सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की तथा यह निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही निस्तारण किया जाए। इस पहल से प्रशासनिक तंत्र को और अधिक संवेदनशील बनाने में भी मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनसेवा का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने हेतु सरकार पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटी हुई है।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews #canttvidhansabha #savitakapoor #SavitaKapoor #21CanttVidhansabha #BJP #ViksitUttarakhand #JanSeva ,







