भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव वियतनाम के पास डूबने की खबर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक दुखद घटना में कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबने की खबर है। यह नाव भारतीय टूरिस्टों को ले जा रही थी. भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है. कुछ घंटे पहले वियनताम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई. घटना की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है. स्थानीय अधिकारियों की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत है। मरने वालों में सभी भारतीय हैं।
इसके अलावा दूतावास ने कहा है कि प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414.
#indianews #worldnews #news,,







