खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया हैं। और अब राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन अब पांच अगस्त के बजाय 17 अगस्त को किया जाएगा. इसी तरह, घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया अब 8 अगस्त तक जारी रहेगी, जो पहले 29 जुलाई तक के लिए निर्धारित थी. राजधानी में मतदाता सूची के एसआईआर अभियान के 15 दिन पूरे होने तक चुनाव आयोग घर-घर गणना फॉर्म पहुंचाने में लगभग लक्ष्य हासिल कर चुका है, लेकिन इन्हें ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज करने की रफ्तार अब भी धीमी है। हर आठ में सिर्फ एक फॉर्म ही डिजिटाइज हो पाया है। अगर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है, तो लोग 17 अगस्त से 16 सितंबर तक अपनी शिकायत या दावा पेश कर सकते हैं। इसके बाद दिल्ली की अंतिम वोटर लिस्ट अब 7 अक्टूबर की जगह 19 अक्टूबर को आएगी।

#SIR #indianews #Delhinews,