खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): नीट पेपर लीक मामले में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अनशन तोड़ा. वांगचुक पिछले कई दिनों से अनशन पर थे। बुधवार को विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल भी वागचुक से मिलने के लिए पहुंचा था। विपक्षी सांसदों ने भी सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की थी।अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि उनकी इच्छा अब लद्दाख लौटने की है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार उन्होंने सरकार को भरोसा दिलाया कि लद्दाख लौटने से पहले वह आंदोलन से जुड़े छात्रों और समर्थकों से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि वह छात्रों से सरकार के आश्वासनों पर भरोसा बनाए रखने की अपील करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि शांतिपूर्ण आंदोलन में कोई असामाजिक तत्व शामिल होकर माहौल खराब न करे.
सोनम वांगचुक ने कहा कि देशभर के कई राजनीतिक दलों के 60 से ज्यादा सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने की गुजारिश की थी. देश की गई जानी-मानी हस्तियों ने भी उनसे अनशन तोड़ने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की थी. इस बीच केंद्र सरकार के साथ लंबी बातचीत हुई और केंद्र सरकार ने उनकी शर्तें मानकर लिखित आश्वासन दिया. साथ ही CJP के विरोध प्रदर्शन में हिंसा होने की आशंका के मद्देनजर अनशन तोड़ने का फैसला किया. 
 

#SonamWangchuk #CJPProtest #CJP #Delhinews,