सीएम धामी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल रोड, देहरादून स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। शनिवार देर रात सीने में दर्द होने पर उन्हें सिटी हार्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को अधोईवाला नालापानी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सिद्धार्थ बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







