भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है और जल्द ही इस पर आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं. शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2017 में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और बाद में राष्ट्रीय प्रवक्ता बने. हालांकि अब तक न तो बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है और न ही शहजाद पूनावाला ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर उनकी प्रोफाइल में हुए बदलाव के बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है. पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'जीवनभर का समर्थक' बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई। पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं।
#ShehzadPoonawalla #shehzadpoonawallaresignsfrombjp #bjp ,






