अजिंक्य रहाणे ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
(स्पोर्ट्स डेस्क): अजिंक्य रहाणे के फैंस के लिए बुरी खबर हैं, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं । उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए। उनका गला भर आया और वह रुआंसा थे। भारी आवाज में रहाणे ने बीसीसीआई, साथी क्रिकेटर, वाइफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया। वीडियो के साथ कैप्शन में रहाणे ने लिखा, 'कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा। संन्यास का एलान करते हुए रहाणे ने कहा, 'जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और हर चीज का अंत भी होता है। जब वह समय आता है तो उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। बल्लेबाजी में मैंने हमेशा सही टाइमिंग पर भरोसा किया है और आज मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के लिए यही सही समय है।'
' रहाणे ने 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल (T20I) डेब्यू किया था। जिन दिग्गजों ने पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, वे एक-एक कर इस खेल से अलविदा लेते जा रहे हैं. अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई के दिन अपनी रिटायरमेंट की पुष्टि कर सबको चौंका दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं.
अजिंक्य रहाणे को कभी टीम इंडिया की फुल-टाइम कप्तानी नहीं मिली. मगर उन्होंने समय-समय पर कुल 6 टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में भारत ने 4 टेस्ट मैच जीते, जबकि 2 ड्रॉ रहे. बतौर कप्तान रहाणे एक भी टेस्ट मैच नहीं हारे. इस दौरान वो ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया जाकर टेस्ट सीरीज में हराने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान भी बने थे. शायद ही आने वाले 50-100 सालों में ऐसा कोई कप्तान आए, जो एक भी टेस्ट मैच ना हारे.
#AjinkyaRahaneRetirement #AjinkyaRahane #BCCI #Testcricket,






