आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की हुई 5वीं हार
(स्पोर्ट्स डेस्क): पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 199 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में मुंबई की टीम 186 रन ही बना सकी. सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में भी मुंबई को जिताने की बहुत कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए. सूर्य ने इस मैच में 30 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 49 रन बनाए. इसके अलावा 36 रनों का योगदान तिलक वर्मा के बल्ले से भी निकला. पंजाब की ओर से ओडियन स्मिथ ने 4 विकेट ली. वहीं कगिसो रबाडा ने 2 और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया. वहीं 5 मुकाबलों में ये पंजाब की तीसरी जीत है. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की ये लगातार 5वीं हार है.







