लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से दी शिकस्त
(स्पोर्ट्स डेस्क): लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक करीबी मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया. लखनऊ टीम की ये आईपीएल 2022 में लगातार दूसरी जीत है. लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा खिलाड़ी आवेश खान और दीपक हुडा ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत में ये दोनों ही खिलाड़ी हीरो बनके सामने आए हैं आवेश ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए तो वहीं हुडा ने 33 गेंद में 51 रन की पारी खेली. इस मैच में कप्तान केएल राहुल ने शानदार 68 रनों की पारी खेली, सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2022 में बहुत ही खराब शुरुआत रही है. टीम को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, अब करीबी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 12 रन से शिकस्त दी.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




