खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत और अमेरिका के बीच समझौते के खिलाफ नारेबाजी भी की। दिल्ली पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान अपनी शर्ट उतारे भी देखा गया। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर उग्र विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत मंडपम के अलग-अलग पवेलियन में जाकर प्रदर्शन करते देखा गया। यूथ कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उनकी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया.

#AISummit #indianews #IndiaAIImpactSummit2026,