कांग्रेस के एआई समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने खोला मोर्चा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): इंडिया आई इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध भाजपा कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल में दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकरपीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए. इसके बाद से देश में बवाल बढ़ता जा रहा है. एआई समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। भाजपा आज सड़क पर उतर आई। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया। दिल्ली पुलिस ने सभी आरोपियों की पांच दिन की कस्टडी मांगी। जबकि बचाव पक्ष ने इसका कड़ा विरोध करते हुए जमानत याचिका दाखिल की। अदालत ने दिल्ली पुलिस की हिरासत में पूछताछ की अनुमति देते हुए चारों आरोपियों की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए पुलिस कस्टडी में सौंप दिया गया. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 132 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. सभी धाराएं सात साल से कम सजा से संबंधित बताई गई हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने AI समिट के दौरान ऐसी जगह प्रदर्शन किया, जहां विदेशी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे.
#AI ImpactSummitProtest #congress #indianews,






