दधीचि देहदान समिति का पंचम स्थापना दिवस
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): नेत्रदान अंगदान देह दान के क्षेत्र में काम कर रही दधिचि देहदान समिति ने आज अपने 4 वर्ष पूर्ण करके पंचम स्थापना दिवस मनाया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने नेत्रदान अंगदान एवं देहदान करने वाले महानुभावों के परिजनों को सम्मानित किया। कोश्यारी ने उनके इस महान निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य मानवता के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं समर्पण की भावना को सुदृढ़ करता है उन्होंने कहा कि यह केवल एक दान नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का संकल्प है ऐसे पुण्य कार्य समाज में संवेदनशीलता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।
मुख्य वक्ता अशोक बेरी ने कहा नेत्रदान अंगदान और देहदान के प्रति जन जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग आगे आए एवं मानवता की सेवा में अपना योगदान दे सकें ऐसा प्रयास करते रहना चाहिए। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 श्री कृष्णगिरी जी महाराज ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की एवं समाज में जागरूकता उत्पन्न करने में अहम योगदान देने वाली संस्था बताया।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ आशुतोष सयाना ने कहा की दधीचि देहदान समिति के प्रयास यह दानदाता और मेडिकल कॉलेज के बीच में सेतु का काम कर रही है
कार्यक्रम में डॉ महेंद्र पन्त, डॉ राजेश मौर्या वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ महेश कुड़ियाल, डॉ पंकज अरोड़ा,डॉ प्रतिशरंजन ,नोडल ऑफिसर डॉ अतुल कुमार सिंह प्रेम बड़ाकोटी, क्षेत्र समरसता प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, चंद्रमोहन गौड़, सुधीर कुमार ,आचार्य पवन शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक धनंजय जी, नीरज मित्तल , सुरेन्द्र मित्तल घनश्याम सिंघल, समिति के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा, डॉ अतुल गुप्ता, डॉ कृष्णगोपाल, गोपाल गर्ग, एडवोकेट लक्ष्मी बहुगुणा संदीप गुप्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे, संचालन संजय गर्ग ने किया।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,






