खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक बड़ा फैसला किया हैं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) की बुकिंग का समय बढ़ा दिया है. सूत्रों के मुताबिक अब इसे 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. ये फैसला ब्लैक मार्केटिंग और होर्डिंग को लेकर लिया गया है. सरकार ने कहा है कि अभी तक घरेलू गैस या डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है. मंत्रालय ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को तीन दिन पहले ही 15 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया था, लेकिन अब 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. यानी अब ग्राहकों को सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच 24 दिन का अंतर रखना होगा. 

#LPG #Indianews,