स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव खारिज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है. ये फैसला ध्वनिमत से हुआ. इसके बाद लोकसभा कल तक स्थगित हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि जब स्पीकर की तरफ से किसी भी सदस्य को किसी मुद्दे पर बोलने के लिए कहा जाता है तो अगर वे दूसरे मुद्दे पर बोलते हैं तो दावा करते हैं कि उनका माइक बंद कर दिया गया। मैं कहना चाहता हूं कि अनुशासन तोड़ने पर माइक बंद होना ही चाहिए। अमित शाह ने कहा कि हमने कभी विपक्ष की आवाज दबाने का काम नहीं किया. जो अभी मेरी आवाज दबाने का काम कर रहे हैं, विपक्ष की आवाज दबाने का काम 1975 में हुआ था, जब बड़े बड़े नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि एकमात्र स्पीकर ओम बिरला हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया जिन्होंने उसी दिन से मॉरल ग्राउंड पर चेयर पर ना बैठने का फैसला किया. प्रधानमंत्री को हटाना तो साधारण बहुमत चाहिए, लेकिन अगर स्पीकर को हटाना है तो स्पेशल बहुमत चाहिए.
#Parliament #ParliamentSession2026 #indianews,






