देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): ग्राम टीला, पौड़ी गढ़वाल के सभी ग्रामवासियों और भूमियाल देवता की कृपा और सहयोग से फ़िल्म “The Rise of Bhairon” का दूसरा शेड्यूल भी अच्छी तरह संपन्न हुआ। फ़िल्म “The Rise of Bhairon”, Hilly Harmonies और Kamakhya Films के संयुक्त बैनर तले बन रही इस फ़िल्म का दूसरा शेड्यूल 11 मार्च से शुरू होकर सफल और शुभ माहौल में पूरा हुआ, और अब फ़िल्म की शूटिंग लगभग 90% पूरी हो चुकी है। बहुत जल्द यह सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी।

कार्यक्रम में फ़िल्म के प्रमुख कलाकार—अजय सोलंकी, राजेश नौगाईं, रमेश रावत, खुशी गेहतियारी, भारती आनंद, अमित डोरेमॉन, पं. वीणा राम पंत, शिव कुमार, भानु जोशी, पहाड़ी नोनू कृष्णा, आयुषी जुयाल, संजय बडोनी, पंकज पंवार, आयुष्मान और सिद्धार्थ ध्यानी—ने अपनी उपस्थिति से मुहूर्त को खास बनाया।

फ़िल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं: अजय सोलंकी, खुशी गेहतियारी, रमेश रावत, राजेश नौगाईं, भारती आनंद, संजय बडोनी, शिव कुमार, भानु जोशी, अमित डोरेमॉन, अंशिका शर्मा, पहाड़ी नोनू कृष्णा, आयुषी जुयाल, शाश्वत जे पंडित, पं. वीणा राम पंत, विकेश बाबू और अन्य।

फ़िल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार आशीष पंत ने कहा—
“The Rise of Bhairon एक सिनेमैटिक यात्रा है, जो देवभूमि की आध्यात्मिक विरासत और पौराणिक शक्ति को आधुनिक सिनेमा की भाषा में दुनिया तक पहुँचाने का प्रयास है।”

तकनीकी टीम:
* सह-निर्देशक: सिद्धार्थ ध्यानी
* एसोसिएट डायरेक्टर: अंशिका शर्मा
* डीओपी: दीपक रावत
* ⁠VFX निर्देशक: नितिन 
* गैफर: मंथन
* ⁠सहायक कला निर्देशक: आयुष्मान 
* मेकअप: साक्षी रावत (वी मेकअप टीम /विकेश बाबू)

फ़िल्म को तकनीकी रूप से बेहद मजबूत प्रोजेक्ट माना जा रहा है—सिनेमैटोग्राफी, विज़ुअल ट्रीटमेंट और VFX इंटीग्रेशन पर ख़ास ध्यान दिया गया है। फ़िल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो जब रिलीज़ हुआ था, तब वह सोशल मीडिया और उत्तराखंडी सिने-प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में रहा था; इसके रहस्यमयी विज़ुअल्स और पौराणिक टोन ने दर्शकों की उत्सुकता को काफी बढ़ाया था।

निर्माता: अनीता पंत, प्रिया नेगी और अन्य।

अंत में, निर्देशक आशीष पंत ने अपनी पूरी टीम और ग्रामवासियों का तहे दिल से शुक्रिया किया है और कहा है कि यह फ़िल्म सबके सहयोग के बिना संभव नहीं थी। साथ ही उन्होंने बताया कि फ़िल्म के मिड 2026 तक रिलीज़ होने की संभावनाएं हैं।

#Dehradunnews #Uttarakhandnews #Entertainmentnews,