पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत में मस्क नहीं थे शामिल: MEA
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में फोन पर मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है. इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ही फोन पर बाचीत हुई थी. आगे कहा गया कि जैसा पहले ही बताया जा चुका है कि इस बातचीत में मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के चलते मौजूदा हालातों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. दरअसल यह खबरें चल रही थी कि इस बातचीत में दिग्गज उद्यमी एलन मस्क भी जुड़े थे। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की फोन कॉल में एलन मस्क भी शामिल थे. अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस बातचीत में मिडिल ईस्ट की स्थिति और खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चर्चा का दावा किया गया. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मस्क की मौजूदगी उनके और ट्रंप के बीच रिश्तों में सुधार का संकेत हो सकती है. वही विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 24 मार्च को मोदी-ट्रंप के बीच हुई फोन वार्ता में सिर्फ दोनों नेता ही शामिल थे और पश्चिम एशिया पर चर्चा हुई।
#USIsraelIranWar #PMModi #MEA,







