IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 6 विकेट से हराया
(स्पोर्ट्स न्यूज़): मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के दूसरे मैच में 14 साल से चले आ रहे ओपनिंग मैच में हार के सिलसिले को तोड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 220 रन बनाए थे. केकेआर ने अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शतकीय साझेदारी की सहायता से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। ये मुंबई का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड शार्दुल ठाकुर को मिला, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए.
कप्तान अजिंक्य रहाणे ओर फिन एलन ने शानदार शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर एलन आउट हुए, उन्होंने 17 गेंदों में 37 रन बनाए. इसके बाद कप्तान रहाणे ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने 40 गेंदों में 67 रन बनाए. इस पारी में कप्तान ने 5 छक्के और 3 चौके लगाए.कैमरून ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए, उनकी पारी को शार्दुल ठाकुर ने खत्म किया. ठाकुर ने इसके बाद अजिंक्य रहाणे को भी चलता किया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाए. रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए, इस पारी में वह कोई छक्का नहीं लगा पाए. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए. 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन की साझेदारी की। रोहित पहले विकेट के रूप में 78 रन बनाकर आउट हुए। 38 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने छह चौके और इतने ही छक्के लगाए। रोहित ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित का आईपीएल का यह 50वां अर्धशतक भी था।
#IPL #MIvsKKR #MI #KKR #Mumbai Indians,







