यूपी के कानपुर में किडनी रैकेट का सनसनीखेज मामला
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी के कानपुर में किडनी की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ अवैध ट्रांसप्लांट तक सीमित नहीं, बल्कि किडनी चोरी और अंतरजनपदीय तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लखनऊ, मुंबई और दिल्ली से स्पेशलिस्ट बुलाए जाते थे। ट्रांसप्लांट की टीम में नेफ्रोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट सर्जन, यूरोलॉजी और ग्राफ्टिंग एक्सपर्ट होते थे। साथ ही एनेस्थेसिस्ट, डायटीशियन भी टीम का हिस्सा होते थे। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन इशारों में साफ कर दिया गया है कि मामला बेहद गंभीर और बड़ा है. सूत्रों का दावा है कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही इस पूरे किडनी कांड का बड़ा खुलासा हो सकता है. किडनी रैकेट का भंडाफोड़ होते ही पुलिस ने इलाके के कई अस्पतालों में दबिश दी। इससे कल्याणपुर में संचालित हो रहे वैध-अवैध अस्पताल के संचालकों में खलबली मच गई। अधिकतर ने बाहर लगे ग्लो साइन बोर्ड से लेकर खिड़कियों तक की लाइटें बंद कर दीं। किडनी रैकेट मामले में जिन तीन प्राइवेट अस्पतालों का नाम सामने आ रहा है, उनमें से एक के पास रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। पूरा अस्पताल ही अवैध तरीके से संचालित हो रहा है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य विभाग को तब हुई जब मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस की टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मामले में 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर हैं जिनकी जांच की जा रही है।
#KanpurNews #UPNews ,,







