कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में फिर से बढ़ोत्तरी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में फिर से बढ़ोत्तरी की गयी हैं. कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। हालांकि, सरकारी कंपनियों की ओर से घरेलू सिलिंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गई है. 1 मार्च से अब तक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 310 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है. सरकार का पक्ष है कि आम आदमी की रसोई पर फिलहाल इस बढ़ोतरी का असर नहीं डाला गया है. सरकार का कहना है कि कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, ढाबों और इंडस्ट्री में होता है, उनके दाम सरकार द्वारा नियंत्रित नहीं होते. ये पूरी तरह बाजार के हिसाब से तय होते हैं और आमतौर पर हर महीने बदले जाते हैं.
#GasPriceHike #LPG #GasPrice,







