(स्पोर्ट्स डेस्क): बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर  अपनी पहली जीत दर्ज की। मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए अब्दुल समद ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 36 रन बनाए. इस दौरान दिल्ली के लिए लुंगी एंडिगी और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने खाते में डाले. रन चेज में दिल्ली ने 17.1 ओवर में जीत हासिल कर ली. 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए थे।  यहां से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 17 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। रिजवी 47 गेंदों में चार छक्कों और पांच चौकों के साथ 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने 20 रन देकर दो विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को एक-एक विकेट मिला।

#IPL #IPL2026 #BCCI #Cricketnews,